Skip to main content

Posts

Beyond Colonial Forestry: Reclaiming India’s Indigenous Knowledge

 A short while ago, the Indian Penal Code was renamed the Bharatiya Nyaya Sanhita. It was stated that this was being done to reduce the memories of the colonial era and the mark it left on our legal system. But the shadow of the colonial era hangs over more than just India’s penal code. There are many systems deeply embedded with colonial-era mindsets and perspectives, under which the indigenous knowledge and systems of this country lie buried. In our country, at least 350 million (35 crore) people struggle every day with a system born out of another colonial idea: the management of our forests. Our forest management and forest laws are thoroughly soaked in that same colonial mindset. And this is not merely a matter of changing laws. What needs to change is the very mindset that organizes every part of our forest management system. Forest management in our country has been turned into a law-and-order issue. In the second half of the 19th century, the country’s Forest Department ca...
Recent posts

देशी वन प्रबंधन बनाम औपनिवेशिक वन प्रबंधन - 1

researchgate से साभार  Designing multifunctional forest systems in Northern Patagonia, Argentina कुछ समय पहले में इंडियन पीनल कोड का नाम बदल कर भारतीय दंड  संहिता किया गया। कहा गया कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि  औपनिवेशिक काल की स्मृतियों को और उसकी हमारे कानून पर पड़ी छाप को कम किया जा सके। पर औपनिवेशिक काल का साया सिर्फ भारत की दंड संहिता पर ही नहीं है। ऐसी बहुत सी व्यवस्थाएं हैं जिनमें बहुत गहरे औपनिवेशिक काल की सोच और दृष्टि पैठी हुयी है जिनके तले  इस देश का मूल ज्ञान और व्यवस्थाएं दबी पड़ी हैं। हमारे देश में कम से कम 35 करोड़ लोग ऐसे हैं जो एक और औपनिवेशिक विचार से उपजी व्यवस्था से हर रोज़ जूझ रहे हैं।ये व्यवस्था है हमारे वनों का प्रबंधन।हमारे वन प्रबंधन और वन कानून भी उसी औपनिवेशिक सोच से सराबोर हैं । और यह सिर्फ कानून बदलने का मामला नहीं। ज़रुरत है, वो सोच बदलने की जो हमारे जंगलों के प्रबंधन के पूरी प्रणाली के हर हिस्से को व्यवस्थित करती है।  वन प्रबंधन हमारे देश में एक कानून व्यवस्था का मामला बना दिया गया है। 19 वीं सदी के उत्तरार्ध में देश का वन विभाग अस्...

Commons for Lovers

  "My knees ache on the uphill climb, Yet the mind bounds like a stag, a robust blue bull. As I devoured the deep-fried, syrup-soaked Jalebi, I remembered you. As I wiped the sugar syrup on my belt, I remembered you. Seeing the motor road from afar, I remembered you. What’s more—even as I looked at you, I remembered you." The lines above belong to Viren Dangwal Ji. For me, this is the most beautiful Hindi love poem—and perhaps it always will be. Dangwal Ji titled it "अधेड़ नैनीताल, उधेड़बुन" (Aged Nainital, Agony & Ecstasy) . It is hard to tell when the poem speaks of Nainital and when it speaks of love. In truth, it is a sequence of five short poems strung together under a single title. I am no scholar or critic of Hindi literature, so I cannot tell you which formal genre or style these fall into. But I doubt Dangwal Ji was pondering classical literary forms while penning them. Whenever I read this poem, the narai (nostalgia) it stirs leaves my heart brimming...

प्रेम के लिए कॉमन्स (Commons for lovers)

"घुटने दुखते हैं चढान में  मन लेकिन काकड़ हिरन, हृष्ट-पुष्ट नीलगाय  झकझोर जलेबी खाई, तो तुम्हें याद किया  पतलून की पेटी पर चाशनी पोंछी तो तुम्हें याद किया  दूर से मोटर रोड देखी तो तुम्हें याद किया  और तो और तुम्हें देखा, तो भी तुम्हें याद किया " ऊपर लिखी कविता वीरेन डंगवाल जी की है। मेरे लिए यह हिंदी की सबसे सुन्दर प्रेम कविता है। और शायद हमेशा रहेगी। डंगवाल जी ने इसे  शीर्षक दिया, "अधेड़ नैनीताल, उधेड़बुन '। कविता कब नैनीताल की बात करती है, और कब प्रेम की. कहना मुश्किल है। असल में ये पांच छोटी छोटी कविताओं की एक लड़ी है, जिनका एक ही शीर्षक है। मैं हिंदी भाषा का ज्ञानी या आलोचक तो नहीं हूँ। तो मुझे नहीं पता कि ये कौन सी विधा या कौन सी फॉर्म में लिखी गयीं। पर मुझे नहीं लगता इन्हें लिखते वक़्त डंगवाल जी इन कविताओं के शास्त्रीय स्वरुप के बारे में सोच रहे होंगे। जब भी इस कविता को पढता हूँ, इससे उपजती नराई (nostalgia) मेरे मन को लबालब भर देती है। प्रेम, नैनीताल और बढ़ती उम्र का मिश्रण एक अलग दृष्टि पैदा करता है। डंगवाल जी यकीनन प्रेम से सराबोर होंगे इन पंक्तियों को कल...

क्या हमारी जमीन के बदलते उपयोग मार रहे हैं मानसून को?

जून का महीना बीतने को है, लेकिन क्या आपने गौर किया है कि आसमान से वो राहत की फुहारें गायब हैं जिनका हम हर साल इंतजार करते हैं? आज जब हम और आप यह बात कर रहे हैं, भारत इस सदी के सबसे गंभीर मानसून संकटों में से एक का सामना कर रहा है। सरकारी आंकड़ों (IMD) के मुताबिक, इस साल जून के महीने में सामान्य से करीब 42% से 46% तक कम बारिश दर्ज की गई है, जिसने 21वीं सदी के सबसे सूखे जून की याद दिला दी है। देश के मुख्य कृषि क्षेत्रों जैसे महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गुजरात में हाहाकार है; किसान बुआई नहीं कर पा रहे हैं और कंक्रीट के शहर गर्मी से उबल रहे हैं। आमतौर पर मानसून के इस तरह अचानक रूठ जाने या थम जाने का सारा दोष 'ग्लोबल वॉर्मिंग', अल-नीनो (El Niño) या समुद्र के गर्म होने के सिर मढ़ दिया जाता है। लेकिन भारत के बेहतरीन वैज्ञानिकों की लगातार आ रही रिसर्च ने एक ऐसा कड़वा सच सामने रखा है, जिसके जिम्मेदार कहीं न कहीं हम खुद हैं। विज्ञान कहता है कि मानसून के इस तरह कमजोर होने की एक बहुत बड़ी वजह हमारे ठीक सामने है— हमारे देश की जमीन के उपयोग, खेती के तौर-तरीकों और हरियाली के बदलते स्वरूप (LUL...