Skip to main content

Posts

Showing posts from October, 2019

क्या ग्लोबल हंगर इंडेक्स और जंगल का कोई कनेक्शन है?

हिंदी न्यूज़क्लिक से साभार  ताजा ताजा आयी "ग्लोबल हंगर इंडेक्स रिपोर्ट" में भारत के दयनीय प्रदर्शन पर आजकल बहुत चर्चा हो रही है। हम 117 देशों की सूची में 102 वें स्थान पर हैं। ये तो जाहिर है के स्थिति ठीक नहीं है।  लिहाजा कुछ अखबारों के  पन्ने इस चर्चा में थोड़े बहुत काले हुए हैं।  एक और खबर साथ में थी जिसकी वजह से इस खबर का इकबाल और बुलंद हो गया । वह यह कि हमारे खाद्यान्न भंडार अब इतने  बड़े  हो गये  हैं  कि भारतीय खाद्य निगम यानि FCI  यह सिफारिश कर रहा है कि हमें अपना अनाज गरीब मुल्कों में निर्यात कर देना चाहिए। कम से कम कहीं तो गरीबों का पेट भरे। हमारे देश में न सही, अफ्रीका या अफ़ग़ानिस्तान में सही। ये चमत्कार भारत में ही हो सकता है कि एक तरफ भुखमरी है और दूसरी तरफ सड़ते हुए अनाज के गोदाम।  मन हुआ इस पर थोड़ी बात की जाए!! ग्लोबल हंगर इंडेक्स है क्या, पहले इसे  समझा जाए। फिर उसके बाद थोड़ी तफ्तीश की जाए की ये ससुरा कुपोषण होता क्यों है आखिर। जहाँ तक मुझे समझ आया है, ग्लोबल हंगर इंडेक्स भुखमरी से ज्यादा कुपोषण को नापता है।दोनों के बीच रिश्ता तो है। पर दोनों एक बिलकुल

दो पुरानी कविताएं

सत्य (2-5-2005 ) सत्य न जाने कैसे कब इतना जटिल हो गया कि व्यक्त करने को कम पड़ गयीं भाषाएं अंकित करने को कम पड़ गए रंग न जाने कैसे कब जुबान पर रखा जलता कोयला हो गया सत्य। सन 2050 (26-12-2003) पिछले सौ-सवा सौ सालों में हमने जो तरक्की की उसके लिए आप जिम्मेदार हैं पर इस तरक्की के साथ जीना आप हमें नहीं सीखा पाए इसलिए हालाँकि आप इसके लायक तो नहीं पर फिर भी हम आप पर दया करते हैं

लैंटाना के डॉक्टर- (डॉ भरत सुंदरम के साथ बातचीत के कुछ अंश)

डॉ भरत सुंदरम  साथियों, डॉ भरत सुंदरम देश के गिने चुने इकोलॉजी विशेषज्ञों में से हैं जिन्होंने आक्रामक झाड़ियों (invasive shrubs ) पर गंभीर शोध किया है। पिछले लगभग 20 वर्षों से वह लैंटाना पर शोध कर रहे हैं। वर्तमान में वह krea University, चेन्नई में पढ़ाते हैं। उनके मंडला आगमन पर हमें उनसे बातचीत का सौभाग्य मिला। उनसे बातचीत के कुछ अंश यहाँ हम आपसे बाँट रहे हैं। यूँ तो इस बातचीत को हमने रिकॉर्ड किया था। पर वह इतनी लम्बी हो गयी के अब हम उसे पूरा आपके साथ नहीं बाँट पा रहे। इसके लिए हम आपसे  क्षमाप्रार्थी हैं। तो पेश हैं उनसे बातचीत के कुछ अंश मैं कबीर-  डॉ भरत हमें थोड़ा बताइये के आप की रूचि सोशल इकोलॉजिकल सिस्टम्स में कैसे आयी जबकि आपने अपना करियर तो  एक species विशेषज्ञ के रूप में शुरू किया था। आपने ये बदलाव अपने कॅरियर में क्यों लाया।  मैं शुरुआत में तो wildlife biology में पढाई करना चाहता था। बाद में पता लगा कि इकोलॉजी में ही वाइल्डलाइफ बायोलॉजी पढ़ सकते हैं। मुझे लगा कि इकोलॉजी पढ़ने से मेरा worldview बेहतर होगा।  तो पॉन्डिचेरी यूनिवर्सिटी से इकोलॉजी में पोस्ट-ग्रेजुएशन क