Skip to main content

Posts

Showing posts with the label बच्चों के बारे में

क्या भारत में कोई बच्ची ग्रेटा थन्बर्ग हो सकती है?

आपने ग्रेटा थन्बर्ग  का नाम सुना है? गार्जियन अखबार से साभार, no copyright infringement is intended स्वीडन की ये लड़की अभी  18 की भी पूरी नहीं हुयी है। पूरी दुनिया में मशहूर हो चुकी इस लड़की ने लाखों लोगों की भावनाओं को झकझोरा और किशोरों की एक बड़ी लड़ाई को जन्म दिया जो "स्कूल स्ट्राइक फॉर क्लाइमेट"  से जानी  जा रही है। इस आंदोलन ने यूरोप की  ग्रीन पार्टियों को वापस मुख्यधारा में ला दिया। यूरोप के कई देशों ने आंदोलन के दबाव में जलवायु परिवर्तन की  अपनी नीतियों में बड़े संशोधन किये। स्कूली बच्चों  और युवाओं का एक विश्वव्यापी आंदोलन ग्रेटा कैसे खड़ी कर पायी, इतनी कम उम्र में? ऐसी हिम्मत उसमें कहाँ से आयी? मैं कई दिनों से यही सोच रहा हूँ। 8 वर्ष की उम्र में ग्रेटा को जलवायु परिवर्तन के बारे में पता चला। और 15 वर्ष की उम्र तक उसके अंदर इस विषय को लेकर गहरी चिंता बैठ गयी। राजनीतिज्ञों की अकर्मण्यता और विशेषकर सयाने लोगों के दोगलापन उसकी बर्दाश्त के बाहर था। सबसे पहले उसने अपने माँ-बाप को मजबूर किया के वह अपनी आदतें बदलें। कई सालों तक बेटी के कठिन सवालों से जूझते रहने के बाद, ग